झामुमो अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा, झारखंड में महागठबंधन की घोषणा होली बाद

  • Follow Newsd Hindi On  
झामुमो अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा, झारखंड में महागठबंधन की घोषणा होली बाद

रांची/नई दिल्ली | झारखंड मुक्ति मोर्चा(झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से राष्ट्रीय राजधानी में मुलाकात की और कहा कि राज्य में महागठबंधन के बारे में होली बाद घोषणा की जाएगी। सोरेन ने ट्वीट किया, “आज सुबह मैंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से रतनजीत प्रताप नारायण सिंह और अन्य की उपस्थिति में मुलाकात की। हमारी झारखंड में महागठबंधन को अंतिम रूप देने से संबंधित फलदायी चर्चा हुई, जिसमें भाजपा के विरुद्ध वाम दलों को शामिल करने पर भी चर्चा हुई।”

झारखंड में विपक्ष के नेता ने कहा, “महागठबंधन के बारे में घोषणा होली के बाद पार्टी प्रमुख शिबू सोरेन की उपस्थिति में की जाएगी।”


विपक्षी पार्टियां झारखंड में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के खिलाफ गठबंधन बनाने पर सहमत हुई हैं।

जिन विपक्षी पार्टियों ने इस बाबत हाथ मिलाया है, उनमें कांग्रेस, राजद, झारखंड मुक्ति कोर्चा-प्रजातांत्रिक, मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी शामिल हैं। माकपा ने भी महागठबंधन में शामिल करने का आग्रह किया है।


चुनाव आयोग ने झारखंड में चुनाव तैयारियों की समीक्षा की


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)