महाराष्ट्र : देवेंद्र फडणवीस का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा

  • Follow Newsd Hindi On  

 मुंबई, 8 नवंबर (आईएएनएस)| महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल बी.एस. कोश्यारी को सौंपा।

 महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल नौ नवंबर को समाप्त होने जा रहा है, और नए चुनाव के बाद राज्य में अभी तक कोई सरकार गठित नहीं हो पाई है। चुनाव में भाजपा-शिवसेना गठबंधन ने जीत हासिल की है, लेकिन मुख्यमंत्री पद को लेकर जारी खींचतान के कारण राज्य में राजनीतिक संकट की स्थिति बरकार है।


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)