महाराष्ट्र : फडणवीस बने मुख्यमंत्री, अजीत पवार उपमुख्यमंत्री (लीड-1)

  • Follow Newsd Hindi On  

मुंबई, 23 नवंबर (आईएएनएस)| महाराष्ट्र में नाटकीय घटनाक्रम के तहत राज्यपाल बी.एस. कोश्यारी ने शनिवार सुबह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता देवेंद्र फडणवीस को राज्य के मुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता अजीत पवार को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। दोनों नेताओं ने आज सुबह लगभग आठ बजे यहां राजभवन में एक कार्यक्रम में शपथ ली। इस दौरान भाजपा और राकांपा के नेताओं के साथ-साथ अन्य सरकारी अधिकारी मौजूद थे।

इसके तुरंत बाद, फडणवीस ने कहा कि राज्यपाल उन्हें पत्र देकर निर्देश देंगे कि सदन में नई सरकार के लिए कब बहुमत सिद्ध करना होगा।


उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार बाद में होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फडणवीस और पवार को बधाई दी है।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)