महाराष्ट्र: कांग्रेस नेता राधाकृष्ण पाटिल के बेटे सुजय भाजपा में शामिल

  • Follow Newsd Hindi On  
महाराष्ट्र: कांग्रेस नेता राधाकृष्ण पाटिल के बेटे सुजय भाजपा में शामिल

मुंबई | कांग्रेस को तगड़ा झटका देते हुए, महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता राधाकृष्णन विखे पाटील के बेटे सुजय विखे पाटील मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। सुजय विखे पाटिल की महाराष्ट्र के अहमदनगर से लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा है।

सुजय विखे पाटिल ने कहा कि मैं अपने परिवार की इच्छा के विपरीत भाजपा में शामिल हुआ हूं। पता नहीं मेरे माता-पिता मेरे भाजपा में शामिल होने के निर्णय का समर्थन करेंगे। लेकिन मैं भाजपा में काम करके अपने परिवार को गर्व महसूस करने का प्रयास करूंगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और अन्य भाजपा विधायकों ने मेरा समर्थन और मदद की।


महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि सुजय विखे पाटिल का नाम लोकसभा उम्मीदवारी के लिए राज्य इकाई द्वारा केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेज दिया गया है और हमें यकीन है कि अनुशंसित नाम केंद्रीय संसदीय बोर्ड द्वारा स्वीकार किया जाएगा।


प्रधानमंत्री ने नागपुर में महाराष्ट्र की दूसरी मेट्रो रेल का किया उद्घाटन


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)