महाराष्ट्र में कोरोनावायरस से अबतक 8 पुलिसकर्मियों की मौत

  • Follow Newsd Hindi On  

मुंबई, 13 मई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में सिवड़ी पुलिस स्टेशन के एक 57 वर्षीय पुलिसकर्मी ने बुधवार सुबह तड़के कोरोनावायरस से दम तोड़ दिया। इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से मरने वाले पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी बुधवार को दी।

अधिकारियों के अनुसार, राज्य में कोरोनावायरस से अब तक आठ पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है, जिसमें अकेले मुंबई में पांच मौतें शामिल हैं।


सिवड़ी के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जी. बी. कुराडे के अनुसार, सहायक उप-निरीक्षक मुरलीधर वाघमारे ने मंगलवार देर रात नवी मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली।

पिछले हफ्ते राज्य पुलिस के फैसले के बाद 55 साल से अधिक उम्र के सभी पुलिसकर्मियों को ड्यूटी से हटा दिया गया, क्योंकि वे कोरोनावायरस की चपेट में आ सकते थे। वाघमारे को घर पर रहने के लिए कहा गया था।

वाघमारे कथित रूप से उच्च रक्तचाप से पीड़ित थे और वह वायरस चपेट में आ गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया।


वाघमारे के अलावा, चार अन्य पुलिसकर्मी, जिनकी उम्र 50 साल से अधिक है, ने मुंबई में पिछले दो हफ्तों में कोरोनावायरस के शिकार हो चुके हैं। बाकी अन्य मृत तीन पुलिसकर्मी पुणे, नासिक और सोलापुर से हैं।

राज्य में 1000 से अधिक पुलिकर्मी कोरोनापॉजिटिव हैं, जिनमें 106 अधिकारी शामिल हैं। सभी का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इनमें से 400 मामले मुंबई से हैं।

इसके अलावा राज्य में सैकड़ों की संख्या में पुलिसकर्मियों को एहतियात के तौर पर क्वोरंटीन में रखा गया है।

–आईएएनएस

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)