महाराष्ट्र में कोरोनावायरस से एक और मौत, कुल 321 मामले

  • Follow Newsd Hindi On  

मुंबई, 1 अप्रैल (आईएएनएस)| मुंबई में कोरोनावायरस के कारण 75 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। महाराष्ट्र में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 12 हो गई है। मंगलवार रात से 19 कोरोनावायरस पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। राज्य में इसके कुल 321 मामले हो गए। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। 50 वर्षीय व्यक्ति की पालघर के एक सरकारी अस्पताल में मृत्यु हो गई, जबकि 75 वर्षीय व्यक्ति का मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया।

नए रोगियों में 16 मुंबई से, 2 पुणे से, और एक बुलढाना से है। पिछले 36 घंटों में मामलों में सबसे अधिक वृद्धि हुई है जो 220 से बढ़कर 321 हो गए हैं।


मुंबई और पुणे के अलावा, अन्य मामले ठाणे, सांगली, नागपुर, अहमदनगर, यवतमाल, बुलढाणा, सतारा, कोल्हापुर, औरंगाबाद, सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी, गोंदिया, जलगांव, नासिक के हैं।

19 मौतों में से मुंबई में 9 और पालघर, पुणे और बुलढाणा में एक-एक मौत हुई।

मंगलवार की देर शाम राज्य को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लोगों से घर में रहने और सोशल डिस्टेंस बनाने की अपील की।


उन्होंने कहा कि कोरोनोवायरस के खिलाफ युद्ध एक महत्वपूर्ण चरण में पहुंच गया है और यह समय अत्यधिक सावधानी बरतने का है। कृपया अपनी सुरक्षा के लिए अपने घरों से बाहर न निकलें।

 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)