महाराष्ट्र में सड़क दुर्घटना, 8 की मौत

  • Follow Newsd Hindi On  

अहमदनगर (महाराष्ट्र), 22 अक्टूबर (आईएएनएस)| महाराष्ट्र के पुणे-औरंगाबाद राजमार्ग पर एक निजी बस की ट्रक से टक्कर में लोगों की मौत हो गई। अहमदनगर पुलिस नियंत्रण अधिकारी रियाद ईनामदार ने बताया कि दुर्घटना तड़के 5.20 बजे उस दौरान हुई जब तेज रफ्तार बस औरंगाबाद से पुणे जा रही थी।

बस जैसे ही वादेगाव्हां इलाके में पहुंची इसका अचानक नियंत्रण खो गया और वह राजमार्ग के किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई।


रियाद ने बताया कि आठ लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि बस में सवार दर्जनों लोग घायल हो गए जिन्हें शिरूर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)