महाराष्ट्र राकांपा प्रमुख जयंत पाटिल कोरोना से संक्रमित

  • Follow Newsd Hindi On  

मुंबई, 18 फरवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के सिंचाई मंत्री जयंत पाटिल कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने गुरुवार को खुद इसकी जानकारी दी।

पाटिल, जो कि महाराष्ट्र राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख हैं, ने कहा, मेरा कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैं डॉक्टरों की सलाह पर उचित इलाज करा रहा हूं और जल्द ही ठीक हो जाने की उम्मीद करता हूं।


पाटिल ने उन सभी लोगों से आइसोलेट हो जाने को कहा जो पिछले दिनों उनके संपर्क में आए हैं। उन्होंने कहा कि वो वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए अपना काम करते रहेंगे।

–आईएएनएस

एसकेपी


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)