महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, बन सकते हैं नए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

  • Follow Newsd Hindi On  

मुंबई, 4 फरवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष नाना एफ. पटोले ने गुरुवार को यहां अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा उप सभापति नरहरि एस. झिरवाल को सौंप दिया। उन्होंने करीब 14 महीने तक अपना कार्यभार संभाला।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, 58 वर्षीय पटोले ने यह कदम उन्हें महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष बनाए जाने की संभावना के बीच उठाया है।


–आईएएनएस

आरएचए/एएनएम


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)