महिला गोल्फ : इंडियन ओपन के पहले दिन डेफिनरुड को बढ़त

  • Follow Newsd Hindi On  

गुरुग्राम, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)| नोर्वे की टोंजे डेफिनरूड ने बर्डी की हैट्रिक लगाते हुए इंडियन ओपन महिला गोल्फ टूर्नामेंट के पहले दिन गुरुवार का अंत पहले स्थान के साथ किया है। डेफिनरूड ने पहले दिन छह अंडर-66 का स्कोर किया। वह हमवतन मारियाने स्कोपोर्ड से दो शॉट की बढ़त बनाए हुए हैं। मारियाने के साथ थाईलैंड की पनाराट थानापोल्बूनयारस और आस्ट्रिया की क्रिस्टिनी वोल्फ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। इन तीनों ने पहले दिन 68 का स्कोर किया।

भारत की रिद्दिमा दिलावारी ने आखिरी के चार होल में तीन बर्डी लगाते हुए संयुक्त रूप से पांचवां स्थान हासिल किया। उनके साथ 2011 की चैम्पियन स्वीडन कैरोलिने हेडवाल और इंग्लैंड की फ्लोरेनटीन पार्कर भी पांचवें स्थान पर हैं। इन तीनों ने पहले दिन 69 का स्कोर किया।


भारत की गौरिका बिश्नोई ने 71के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 11वां स्थान हासिल किया। वहीं भारत की ही तवेशा मलिक, अफसान फातिमा और सिफत सागू ने 72 का स्कोर कर संयुक्त रूप से 18वां स्थान हासिल किया।

डेफिनरूड ने दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा, “मैं इससे बेहद खुश हूं कि मैंने कभी इस कोर्स पर अंडर पार का स्कोर नहीं किया। काफी बर्डी और कम गलतियों के साथ मेरा दिन अच्छा रहा।”

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)