महिला गोल्फ : रिद्धिमा को दूसरे दिन बढ़त

  • Follow Newsd Hindi On  

बेंगलुरू, 14 जनवरी (आईएएनएस)। रिद्धिमा दिलावरी ने यहां प्रेस्टीज गोल्फशायर कोर्स में खेले जा रहे हीरो महिला गोल्फ टूर (डब्ल्यूपीजीटी) के पहले चरण के दूसरे दिन गुरुवार का अंत पहले स्थान पर रहते हुए किया। दो दिन के बाद रिद्धिमा का स्कोर छह अंडर 138 है।

रिद्धिमा ने दूसरे दिन पांच अंडर 67 का स्कोर किया। दूसरे स्थान पर बेंगलुरू की प्रणवी उर्स हैं जिन्होंने दूसरे दिन 71 का स्कोर किया। दो दिन के बाद उनका कुल स्कोर 144 है।


तीसरे स्थान पर वाणी कपूर हैं। दूसरे दिन वाणी ने दो ओवर 74 का स्कोर किया। अमनदीप द्राल का दिन अच्छा नहीं रहा। उन्होंने 78 का स्कोर किया। अमनदीप, सेहर अटवाल (75) और अनन्या डाटर (76) के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं।

रिद्धिमा ने छह बर्डी और सिर्फ एक बोगी लगाई। 2019 में पांच टूर्नामेंट जीतने वाली रिद्धिमा ने कहा कि पिछले सीजन और इस सीजन के बीच मिले ब्रेक में उन्होंने अपने खेल के कई पहलूओं पर काम किया।

–आईएएनएस


जेएनएस

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)