महिला कुश्ती : विनेश, मंजू ने यासार डोंगू रैंकिंग सीरीज में जीता स्वर्ण

  • Follow Newsd Hindi On  

इस्तानबुल, 13 जुलाई (आईएएनएस)| एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की महिला पहलवान विनेश फोगाट ने शनिवार को यासारा डोंगू रैंकिंग सीरीज में 53 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। विनेश ने रूस की इकातेरिना पोलेश्चुक को मात दे यह पदक हासिल किया। यह मुकाबला उन्होंने 9-5 से अपने नाम किया।

विनेश के अलावा 59 किलोग्राम भारवर्ग में भारत की ही मंजू कुमारी बेलारूस की काटासिरयाना हैंचर को 13-2 से मात देकर सोने का तमगा अपने नाम करने में सफल रहीं।


बाकी वर्ग में भारत को निराशा हाथ लगी। रियो ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक भी पहले ही दौर में हार गईं। उन्हें स्वीडन की हेना कैटरिना जोनसन ने 5-0 से हराया। 57 किलोग्राम भारवर्ग में पूजा ढांडा को चीन की इडा टेकिन ने 8-0 से पहले ही दौर में मात दे दी।

दिव्या कांकरान भी 68 किलोग्राम में क्वालीफिकेशन में हार गईं। उन्हें यूक्रेन की एलिना बेरेझहना स्टाडनिक माखयनिया ने 5-0 से हराया।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)