महिलाओं के खिलाफ हिंसा को ‘ना’ कहें : ममता

  • Follow Newsd Hindi On  

 कोलकाता, 16 दिसम्बर (आईएएनएस)| पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को निर्भया सामूहिक दुष्कर्म मामले के छह साल पूरे होने पर लोगों से महिलाओं के खिलाफ हिंसा रोकने का आग्रह किया।

  बनर्जी ने कहा कि समाज को महिलाओं के लिए देश को एक बेहतर जगह बनाने की पहल करनी चाहिए।


उन्होंने एक ट्वीट में कहा, “आज भयावह दिल्ली निर्भया मामले को छह साल पूरे हो गए। इस घटना ने देश को हिलाकर रख दिया था। एक समाज के रूप में, हमें इस देश को महिलाओं के लिए बेहतर जगह बनानी चाहिए। महिलाओं के खिलाफ हिंसा को ‘ना’ कहें।”

दिल्ली में 16 दिसंबर, 2012 को एक चलती बस में पैरामेडिकल की एक 23 वर्षीय छात्रा के साथ बेरहमी से दुष्कर्म किया गया था और दुष्कर्म के बाद उसे, उसके पुरुष मित्र के साथ वाहन से बाहर फेंक दिया गया था। पीड़िता ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया था, जिसे ‘निर्भया’ (निडर) के रूप में जाना जाने लगा।


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)