‘मी टू’ अभियान का मजाक न बनाएं : हनी इरानी

  • Follow Newsd Hindi On  

मुंबई, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)| दिग्गज लेखिका हनी इरानी का कहना है कि यह जरूरी है कि ‘मी टू’ अभियान का मजाक न उड़ाया जाए। ‘कहो न प्यार है’ फिल्म की पटकथा लेखिका हनी ने ट्वीट के जरिए अपने विचार साझा किए।

हनी ने ट्वीट किया, “यह दुख की बात है कि अब महिलाएं सामने आकर अपनी बात रख रही हैं। कई लोग नहीं सुन रहे हैं और यह पूछ रहे हैं कि उन्होंने तब यह बात क्यों नहीं रखी? अगर आप इसे अब नहीं समझ पा रहे हैं, तो सोचिए कि 10 से 15 साल पहले आप कैसे ये कर पाते? अगर आप इस अभियान का समर्थन नहीं कर सकते, तो ठीक है। लेकिन कृपया करके इसका मजाक न बनाएं।”


उल्लेखनीय है कि निर्देशक साजिद खान पर कई महिलाओं ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। आरोपों के बाद साजिद ने आगामी फिल्म ‘हाउसफुल-4’ का निर्देशन छोड़ दिया। उनका कहना है कि वह तब तक शूटिंग शुरू नहीं करेंगे, जब तक वह सच साबित नहीं कर देते।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)