मिजान जाफरी ने अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा संग शादी करने की जताई इच्छा, रिलेशनशिप पर की खुलकर बात

  • Follow Newsd Hindi On  

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन(Bollywood superstar Amitabh Bachchan)  की नातिन नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) ने हाल ही में खुद का इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिक किया है। जिसके बाद उनकी फोटोज सोशल मीडिया (social media) पर खूब वायरल होने लगी हैं।

 


View this post on Instagram

 

A post shared by Navya Naveli Nanda (@navyananda)


अब जावेद जाफरी (Jaaved Jaaferi ) के बेटे मिजान जाफरी का नाम नव्या के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों के रिलेशनशिप की बात सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक इंटरव्यू में मिजान जाफरी (meezaan jafri) ने नव्या संग रिलेशनशिप और शादी को लेकर बात की।

जूम के साथ बातचीत में मिजान से पूछा गया कि अगर आपको विकल्प दिया जाए कि मारने, शादी करने और हुक अप करने के लिए आप सारा अली खान, नव्या नवेली नंदा और अनन्या पांडे में से किसे चुनेंगे तो आपका क्या जवाब रहेगा? इस पर मिजान कहते हैं कि शादी वह नव्या से करना चाहेंगे, हुक अप सारा अली खान के साथ और मारना वह अनन्या पांडे को चाहेंगे।

इसी इंटरव्यू में मिजान ने नव्या संग नाम जोड़े जाने पर भी बात की। उन्होंने कहा कि मैं क्यों अपनाऊं जब कोई रिलेशनशिप है ही नहीं हम दोनों के बीच। दोस्ती का भी एक रिलेशनशिप होता है, ब्वॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड डेटिंग रिलेशनशिप ही नहीं होता है। अगर हम किसी जगह साथ में स्पॉट होते भी हैं तो इसका मतलब यह नहीं कि हम दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

बता दें कि मिजान और नव्या साथ में न्यूयॉर्क में पढ़ाई कर रहे थे। साल 2019 में दोनों को एक फिल्म डेट पर साथ में स्पॉट किया गया, जिसके बाद इनके लिंकअप रूमर्स चर्चा में आ गए। मिजान ने इसी साल अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। वह शर्मिन सहगल संग फिल्म ‘मलाल’ में नजर आए थे।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)