मिस्र में सरकार विरोधी प्रदर्शन शुरू

  • Follow Newsd Hindi On  

काहिरा, 21 सितम्बर (आईएएनएस)| राष्ट्रपति अब्दुल फत्ताह अल-सिसी के इस्तीफे की मांग करते हुए शनिवार को पूरे मिस्र में सरकार विरोधी प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। यह जानकारी मीडिया रिपोटरें के हवाले से मिली है। बीबीसी के अनुसार, राष्ट्रपति सिसी की सरकार पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के परिणाम स्वरूप शुक्रवार रात को विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ था।

देर शुक्रवार को मि के ट्विटर ट्रेंडिंग लिस्ट में ‘सीसी जाओ’ और ‘जनता शासन को उखाड़ फेंकना चाहती है’ जैसे शब्द सबसे ऊपर थे।


2011 के मिस्र की क्रांति की एक प्रमुख जगह, काहिरा के तहरीर स्क्वायर में और उसके आस-पास सैकड़ों शासन-विरोधी प्रदर्शनकारी जमा थे।

मिस्र के दूसरे सबसे बड़े शहर अलेक्जेंड्रिया और स्वेज में भी प्रदर्शनों की सूचना मिली।

इस बीच मिस्र के व्यवसायी और अभिनेता, मोहम्मद अली, जो स्पेन में रहते हैं, उन्होंने ऑनलाइन वीडियो की एक सीरीज पोस्ट की है, जिसमें सिसी पर लक्जरी आवासों और होटलों पर लाखों बर्बाद करने का आरोप लगाया गया है, जबकि वहीं लाखों मिस्रवासी गरीबी में रहते हैं।


मंगलवार को पोस्ट किए गए अपने पहले वीडियो में उन्होंने कथित तौर पर कहा कि अगर राष्ट्रपति सिसी ने गुरुवार को इस्तीफा नहीं दिया तो “मिस्र के लोग विरोध में शुक्रवार को चौकों पर निकल पड़ेंगे।”

वहीं सिसी ने आरोपों को झूठा करार दिया।

 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)