दक्षिण अफ्रीका की जोजिबिनी के सिर सजा मिस यूनिवर्स 2019 का ताज, इस सवाल का जवाब देकर जीता खिताब

  • Follow Newsd Hindi On  
दक्षिण अफ्रीका की जोजिबिनी के सिर सजा मिस यूनिवर्स 2019 का ताज, इस सवाल का जवाब देकर जीता खिताब

दक्षिण अफ्रीका की जोजिबिनी टूंजी (Zozibini Tunzi) ने साल 2019 का मिस यूनिवर्स खिताब (Miss Universe  2019) अपने नाम कर लिया है। अमेरिका के जॉर्जिया अटलांटा में हुई इस प्रतियोगिता में दुनिया भर से 90 सुंदरियों ने हिस्सा लिया था। Miss Universe 2018 कैटरीना ग्रे ने जोजिबिनी टुन्जी को मिस यूनिवर्स का ताज पहनाया। वहीं पोर्टो रिको की मैडिसन एंडरसन पहली रनरअप बनीं जबकि मेक्सिको की सोफिया आरागॉन ने दूसरे रनरअप के तौर पर जगह बनाई। भारत की वर्तिका सिंह ने भी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया लेकिन वह शीर्ष दस में जगह नहीं बना पाईं।

दक्षिण अफ्रीका की जोजिबिनी के सिर सजा मिस यूनिवर्स 2019 का ताज, इस सवाल का जवाब देकर जीता खिताब


26 साल की जोजिबिनी लैंगिक भेदभाव के खिलाफ मजबूती से खड़ी होने वाली एक्टिविस्ट के तौर पर भी जाना जाती हैं। वह सोशल मीडिया पर लिंग संबंधी रूढ़ियों के खिलाफ कैंपेन भी चला चुकी हैं।

दक्षिण अफ्रीका की जोजिबिनी के सिर सजा मिस यूनिवर्स 2019 का ताज, इस सवाल का जवाब देकर जीता खिताब

जोजिबिनी टूंजी का कहना है- मैं एक ऐसी दुनिया में जन्मी हूं, जहां पर मेरी जैसी महिलाओं को कुछ नहीं समझा जाता, जिनका रंग डार्क और बाल मेरी तरह होते हैं, उन्हें सुंदर नहीं समझा जाता। मैं चाहती हूं अब इस भेदभाव को बंद हो जाना चाहिए। बच्चों को मेरी तरफ देखना चाहिए। मेरे चेहरे को देखना चाहिए। उनको मेरे चेहरे में अपना चेहरा नजर आएगा। जोजिबिनी ने प्रतियोगिता से पहले कहा था कि अगर आप अपनी सुंदरता को अपने जिंदगी का मिशन नहीं बना सकते तो आप सिर्फ खाली गहना हैं।


इस सवाल से जीता खिताब

जोजिबिनी से पूछा गया था कि आज के जमाने में युवा लड़कियों को क्या सिखाना ज्यादा जरूरी है? जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि आज के जमाने में युवा लड़कियों को लीडरशिप सिखाना बहुत जरूरी है। जोजिबिनी ने कहा कि चाहे वो युवा लड़कियां हो या महिलाएं, इनमें अक्सर ही लीडरशिप की कमी देखी जाती है। ऐसा नहीं है कि महिलाएं आगे नहीं आना चाहतीं बल्कि ऐसा इसलिए है क्योंकि समाज उन्हें इतने मौके नहीं देता है।

जोजिबिनी ने कहा, ‘महिलाएं दुनिया में सबसे शक्तिशाली हैं और उन्हें हर तरह के अवसर दिए जाने चाहिए। समाज में अपने लिए जगह बनाने से ज्यादा जरूरी किसी भी लड़की के लिए कुछ नहीं हो सकता।’

बता दें कि जोजिबिनी टोस्लो से हैं। उन्होंने केप पेनिनसुला युनिवर्सिटी ऑफ टेक्‍नोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है। जोजिबिनी ने इमेज मैनेजमेंट और पब्लिक रिलेशंस में भी ग्रेजुएशन किया है। जोजिबिनी अपनी तीन बहनों में से एक हैं। जोजिबिनी के घर में पढ़ाई को बहुत अहमियत दिया जाता है। जोजिबिनी की मां एक स्कूल में प्रिंसिपल हैं, वहीं उनके पिता भी हायर एजूकेशन एंड ट्रेनिंग डिपार्टमेंट में काम करते हैं। जोजिबिनी को पढ़ने का और म्युजिक सुनने का बहुत शौक है. उन्हें टीवी सीरीज ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ बहुत पसंद है।

दक्षिण अफ्रीका की जोजिबिनी के सिर सजा मिस यूनिवर्स 2019 का ताज, इस सवाल का जवाब देकर जीता खिताब

गौरतलब है कि जोजिबिनी के साथ 20 सुंदरियां सेमीफाइल तक पहुंची थीं। शीर्ष दस में कोलंबिया, फ्रांस, आइसलैंड, इंडोनेशिया, मैक्सिको, पेरू, पुएर्टो रीको, साउथ अफ्रीका, थाईलैंड और अमेरिका की सुंदिरयों जगह बनाई। प्रतियोगिता की शुरुआत में प्रतियोगियों ने अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए पारंपरिक पहनावे में वॉक किया। भारत की वर्तिका सिंह लाल रंग के लहंगे में दिखीं। कॉस्ट्यूम राउंड के बाद वर्तिका सिंह की टॉप-20 सेमीफाइनलिस्ट में वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई। हालांकि इसके बाद वो शीर्ष दस में जगह नहीं बना पाई।


Star Screen Awards 2019: ‘गली बॉय’ का जलवा, रणवीर-आलिया ने जीता बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)