मलाईका की फोटो पर अर्जुन ने किया यह मजेदार कमेंट

  • Follow Newsd Hindi On  
मलाईका की फोटो पर अर्जुन ने किया यह मजेदार कमेंट

 मुंबई। अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपनी गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा की एक तस्वीर पर मजेदार कमेंट किया है। मलाइका ने अपनी महिला दोस्तों के साथ की मालदीव की एक तस्वीर अपने प्रशंसकों के लिए इंस्टाग्राम पर साझा की थी।

तस्वीर में मलाइका सफेद रंग की पोशाक पहने नजर आ रही हैं।


तस्वीर के कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा है, ‘सिलुएट’।

अर्जुन ने बिना देर किए मजाकिया अंदाज में तस्वीर पर कमेंट किया ‘गहरी सोच वाला लेखन पसंद आया’।

लंबे समय से अपने रिश्ते को छुपाकर रखने वाले अर्जुन और मलाईका अब खुलकर अपने प्यार का इजहार करते हैं।


इस महीने की शुरुआत में मलाइका ने प्यार पर एक पोस्ट साझा की थी, जिसमें अभिनेत्री ने अर्जुन को टैग किया था।

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)