मनीष पॉल ने अवार्ड्स फ्लॉन्ट किए, सफलता के लिए आभार जताया

  • Follow Newsd Hindi On  

मुंबई, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। स्टेज पर अपने मस्तमौला और मजाकिया अंदाज से लोगों को हंसाने, गुदगुदाने वाले एंकर-अभिनेता मनीष पॉल को मुंबई में अपने 14 साल के लंबे सफर पर गर्व है।

उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर इतने सालों में मिले अवार्ड्स की तस्वीर साझा की।


मनीष ने लिखा, “आभार! आभार! आभार! वह भावना जो आज सबसे ज्यादा प्रबल है .. हमेशा आभारी होने के लिए बहुत कुछ है .. इस लॉकडाउन ने निश्चित रूप से मुझे उन चीजों के बारे में सोचने का समय दिया है जिनके लिए मेरे पास समय नहीं था ..वास्तव में बैठने और मेरे द्वारा जीते गए सभी पुरस्कारों को देखने का समय मिला ..बहुत अच्छा लग रहा है.. कई बार हम इतने व्यस्त होते हैं कि बस तेजी से आगे बढ़ते ही चले जाते हैं।”

उन्होंने यह भी कहा कि ये सारे अवार्ड उनकी कड़ी मेहनत, दृढ़ निश्चय, उन पर जो भरोसा किया गया और मुंबई में 14 सालों में जो प्यार मिला, उसका परिणाम है।

–आईएएनएस


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)