मनमोहन, राहुल अस्वस्थ अमरिंदर से मिले

  • Follow Newsd Hindi On  

चंडीगढ़, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)| कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सोमवार को पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी लेने यहां पहुंचे। यहां स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) के चिकित्सकों ने मुख्यमंत्री को 48 घंटों तक घर पर आराम करने की सलाह दी है।

राहुल गांधी और मनमोहन सिंह सोमवार को चंडीगढ़ के समीप मोहाली में ‘नवजीवन’ हिंदी अखबार को फिर से लॉन्च करने के लिए पहुंचे थे।


अमरिंदर सिंह से मिलने के बाद दोनों नेता नई दिल्ली लौट गए।

मुख्यमंत्री खराब स्वास्थ्य के कारण इस समारोह में शामिल नहीं हो पाए।

76 वर्षीय अमरिंदर सिंह रविवार को पीजीआईएमईआर में कुछ नियमित चिकित्सा जांच के लिए गए थे। उन्हें पिछले हफ्ते संक्रमण हुआ था, जिसके बाद वह अस्पताल गए थे।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)