लोकसभा चुनाव 2019 परिणाम : मनोज तिवारी ने दी शीला दीक्षित को करारी शिकस्त

  • Follow Newsd Hindi On  

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने उत्तरपूर्वी दिल्ली सीट से कांग्रेस की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को 3,66,102 वोटों से पराजित कर दिया।

तिवारी को 7,87,799 (53.9 फीसदी) वोट, जबकि दीक्षित को 4,21,697 (28.85 फीसदी) वोट मिले।


आम आदमी पार्टी (आप) के दिलीप पांडेय 1,90,856 (13.06 फीसदी) वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

बसपा के राजवीर सिंह 37,831 वोटों के साथ (2.59 फीसदी) चौथे स्थान पर रहे।


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)