संसद में पेश हुआ आर्थिक सर्वे 2018-2019, पढ़ने के लिए यहाँ से करें डाउनलोड

  • Follow Newsd Hindi On  
संसद में पेश हुआ आर्थिक सर्वे 2018-2019, पढ़ने के लिए यहाँ से करें डाउनलोड

संसद में 2019-20 के आम बजट से ठीक पहले आज लोकसभा में आर्थिक सर्वेक्षण 2019 (Economic Survey 2018-19) पेश किया गया। मुख्य आर्थिक सलाहकार केवी सुब्रमण्यम द्वारा तैयार किये गए इस आर्थिक सर्वेक्षण को आज संसद में टेबल किया गया। इस सर्वे में पिछले वित्त वर्ष के दौरान देश की अर्थव्यवस्था की हालत के बारे में बताया जाता है। साथ ही यह सर्वे भविष्य की आर्थिक नीतियों की ओर भी इशारा करता है।

इकोनॉमिक सर्वे (Economic Survey 2018-2019) को डाउनलोड करने का लिंक

इकोनॉमिक सर्वे : होम पेज


इकोनॉमिक सर्वे वॉल्यूम I

इकोनॉमिक सर्वे वॉल्यूम II

इकोनॉमिक सर्वे वॉल्यूम I (English)


इकोनॉमिक सर्वे वॉल्यूम II (English)

क्या होता है आर्थिक सर्वे?

आर्थिक सर्वेक्षण या इकोनॉमिक सर्वे एक तरह से अर्थव्यवस्था के पिछले एक साल का रिपोर्ट कार्ड होता है। इसमें अगले वित्तवर्ष के नीतिगत फैसलों के संकेत भी छिपे होते हैं। आर्थिक सर्वे को भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए वित्त मंत्रालय का सबसे प्रामाणिक और संग्रहणीय दस्तावेज माना जाता है।

ये भी पढ़ें: संसद में पेश हुआ आर्थिक सर्वे, 2019-20 के लिए आर्थिक वृद्धि दर सात फीसदी रहने का अनुमान

आर्थिक सर्वे रिपोर्ट को बजट से ठीक एक दिन पहले संसद में पेश किया जाता है। अक्सर देश का आर्थिक सर्वे आम बजट के लिए नीति दिशा-निर्देश के रूप में कार्य करता है। ऐसे में इस बजट में क्या होगा, इसपर हर किसी की नजर रहेगी।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)