मोदी, मर्केल कर सकते हैं कश्मीर और यूरोपीय संघ के दौरे पर बातचीत

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल शुक्रवार को द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कश्मीर की मौजूदा स्थिति और घाटी में यूरोपीय संघ के संसदीय प्रतिनिधिमंडल की यात्रा से संबंधित बातचीत होने की संभावना है। जर्मनी चाहता है कि घाटी में जल्द से जल्द प्रतिबंध हटाए जाएं। पिछले महीने यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रमुख फेडरिका मोघेरिनी ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात के दौरान उन्हें कश्मीर पर अपनी आधिकारिक स्थिति से अवगत कराया था।

भारत ने अपने राजनयिक स्रोतों के माध्यम से जर्मनी और यूरोपीय संघ के अन्य देशों के सामने कश्मीर में स्थिति और उसे विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को रद्द करने पर अपने आधिकारिक रुख स्पष्ट किया है।


जर्मन राजनयिक सूत्रों का कहना है “मोदी और मर्केल दोनों के करीबी संबंध हैं। इसलिए कोई भी विषय आ सकता है। वह किसी भी मुद्दे पर बात कर सकते हैं।”

दोनों नेताओं के बीच कश्मीर में यूरोपीय संघ के संसदीय प्रतिनिधिमंडल की यात्रा से संबंधित बातचीत हो सकती है।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)