मोदी ने 5 राज्यों की स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 1 नवंबर (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हरियाणा, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और केरल के स्थापना दिवस के मौके पर बधाई दी। मोदी ने ट्विटर पर छत्तीसगढ़ को प्राकृतिक सुंदरता का खजाना बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि विभिन्न संस्कृतियों का संगम यह राज्य प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा।

उन्होंने हरियाणा को बहादुर, कुशल और युवा प्रदेश बताया, जो प्राचीन और आधुनिक संस्कृतियों का संगम है।


उन्होंने प्रार्थना करते हुए कहा कि राज्य प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ता रहे और राष्ट्र के कल्याण में अपना योगदान देता रहे।

कर्नाटक के लिए उन्होंने ट्वीट किया, “कर्नाटक राज्योत्सव राज्य के देश की प्रगति में अतुलनीय योगदान का जश्न मनाने का दिन है।”

उन्होंने कहा, “राज्य की प्राकृतिक सुंदरता और लोगों की गर्मजोशी से सभी परिचित हैं। आगामी समय में कर्नाटक के विकास की प्रार्थना करता हूं।”


मोदी ने मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य की जनता को शुभकामनाएं देते हुए राज्य को प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ने की कामना की।

उन्होंने ट्वीट किया, “केरल पिरावी दिवस पर केरल के मेरे भाइयों और बहनों को बधाइयां। इस राज्य के लोगों ने देश के प्रति अतुलनीय योगदान किया है। ईश्वर राज्य के लोगों को खुश और समृद्ध रखे।”

जहां कर्नाटक, मध्य प्रदेश और केरल का गठन इस दिन 1956 में हुआ था, वहीं हरियाणा 1966 तथा छत्तीसगढ़ का गठन 2000 में हुआ था।

 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)