मोदी ने भारत के पहले प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 27 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को उनकी 56 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, “हमारे पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि।”


बता दें कि 1964 में नेहरू का 75 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उन्होंने 1947 में भारत को मिली स्वतंत्रता के बाद से 1964 में निधन होने तक भारत के प्रधान मंत्री के रूप में कार्य किया। ‘ट्रिस्ट विद डेस्टिनी’ के अंश जिसमें प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में उनके प्रसिद्ध उद्घाटन भाषण का उल्लेख है। वह भारतीय इतिहास के अब तक के सबसे मशहूर भाषणों में से एक था, जिसमें उन्होंने कहा था, “जब दुनिया सो रही होगी, भारत जीवन और स्वतंत्रता के लिए जग जाएगा।”

28 मई को, नेहरू का यमुना के तट पर शांतिवन में अंतिम संस्कार किया गया था। उनके अंतिम संस्कार में 15 लाख शोक संतप्त शामिल हुए थे जो दिल्ली की सड़कों और श्मशान घाट तक आए थे।

–आईएएनएस


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)