मोदी सिर्फ ट्विटर सनसनी नहीं, एफबी व इंस्टा पर भी

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 11 सितम्बर (आईएएनएस)| न ही कोई क्रिकेटर या न ही कोई बॉलीवुड अभिनेत्री बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत में हालिया सोशल मीडिया सनसनी है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक सूत्र ने नाम नहीं जाहिर करने का आग्रह करते हुए यह बात कही। मोदी का ट्विटर अकांउट हाल में 5 करोड़ फॉलोवर्स को पार कर गया। इसके साथ इसे हासिल करने वाले वे पहले भारतीय हैं और ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले व्यक्ति हैं।

वह ट्विटर पर जनवरी 2009 में आए। उस समय ट्विटर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले कुछ राजनेताओं में शामिल रहे। इसी समय कांग्रेस नेता शशि थरूर ने ट्विटर ज्वाइन किया था, लेकिन जल्द ही मोदी के फॉलोवरों की संख्या थरूर से पार कर गई। वर्तमान में थरूर के 70 लाख फॉलोवर हैं।


मोदी विश्व के तीसरे नेता है जिनके फॉलोवरों की संख्या ट्विटर पर 5 करोड़ को पार कर गई है। इन से पहले दो नेताओं में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा व वर्तमान में डोनाल्ड ट्रंप हैं।

मोदी की लोकप्रियता सिर्फ ट्विटर तक सीमित नहीं है, जो एक वर्ग के वर्चुअल स्पेस के तौर पर जाना जाता है। वह दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी है।

उनके फेसबुक पेज को 4.4 करोड़ से ज्यादा लोग पसंद करते हैं, जबकि उनके इंस्टाग्राम अकांउट के 2.8 करोड़ फॉलोवर हैं।


इसके साथ ही उनका यूट्यूब चैनल भी है। इसके 34 लाख सब्सक्राइबर हैं। उनका लिंकडिन पर भी प्रोफाइल है, जहां 30 लाख फॉलोवर हैं।

 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)