मोदी तेलंगाना में मंगलवार को दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे

  • Follow Newsd Hindi On  

 हैदराबाद, 26 नवंबर (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को चुनाव प्रचार के लिए तेलंगाना जाएंगे। वह यहां दो चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। मोदी के इस दौरे से प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का चुनावी अभियान जोर पकड़ सकता है।

 प्रदेश के भाजपा नेताओं ने बताया कि मोदी सबसे पहले पूर्वाह्न् 11 बजे निजामाबाद में जनसभा को संबोधित करेंगे उसके बाद दोपहर में वह दूसरी जनसभा को संबोधित करने के लिए महबूबनगर जाएंगे।


प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए सात दिसंबर को मतदान होगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के. लक्ष्मण के अनुसार, मोदी इसके बाद तीन दिसंबर को भी हैदराबाद में जनसभा को संबोधित करेंगे।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को प्रदेश के चार हिस्सों में चार जनसभाओं को संबोधित किया। वह 28 नवंबर और दो दिसंबर को भी प्रदेश में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।


भाजपा ने प्रदेश की सभी 119 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)