Mokama Vidhan Sabha Seat Election Results 2020 Live: मोकामा सीट पर फिर चला बाहुबली अनंत सिंह का सिक्का, इस बार भी आगे निकले

  • Follow Newsd Hindi On  
Mokama Vidhan Sabha Seat Bihar Election result and history

Mokama Vidhan Sabha Seat Bihar Election 2020: बिहार का मोकामा विधानसभा सीट (Mokama Assembly Seat) मुंगेर लोकसभा के अंतर्गत आता है। मोकामा विधानसभा सीट (Mokama Vidhan Sabha Seat) साल 1951 से अस्तित्व में आई है। 1951 में मोकामा से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कैंडिडेट जगदीश नारायण सिंह ने पहली बार हुए विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी।

मोकामा सीट का इतिहास

साल 1957 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से कांग्रेस के टिकट पर जगदीश नारायण सिंह ने जीत हासिल की थी। 1962 के विधानसभा चुनाव में मोकामा सीटसे निर्दलीय कैंडिडेट सूर्य नंदन प्रसाद सिंह ने चुनाव जीत लिया था, तो वहीं  1967 में यहां से रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया के कैंडिडेट बी लाल ने जीत हासिल की थी।


1969 के चुनाव में फिर मोकामा सीट से कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी।  1972 और 1977 में मोकामा सीट से कांग्रेस कैंडिडेट कृष्णा ने शानदार जीत हासिल की थी। वहीं 1980 और 1958 के चुनाव में मोकामा सीट से कांग्रेस कैंडिडेट श्याम सुंदर सिंह धीरज ने विरोधियों को हराया था।1990 में मोकामा सीट से जनता दल के टिकट पर दिलीप कुमार सिंह ने विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी।

इसके बाद 1995 में भी मोकामा सीट पर दिलीप कुमार सिंह ने कब्जाई। 2000 के विधानसभा चुनाव में मोकामा सीट से निर्दलीय कैंडिडेट सूरजभान सिंह जीत हासिल किया था। वहीं 2005 के विधानसभा चुनाव में यहां से जेडीयू (JDU) के टिकट पर बाहुबली अनंत कुमार सिंह ने जीत का परचम लहराया था। 2010 में भी मोकामा में बाहुबली अनंत सिंह ने फतह हासिल की।

Mokama Vidhan Sabha: इस सीट का चुनावी समीकरण

मोकामा विधान भूमिहार और यादव बहुल क्षेत्र है। इनके अलावा यहां धानुक, कोयरी, कुर्मी और मुस्लिम वोटरों की भी अच्छी खासी तादाद है। एक अनुमान के मुताबिक इलाके में 40 से 50 फीसदी वोटर भूमिहार जाति के हैं, यहां दूसरे नंबर पर यादवों का वोट बैंक है। इस सीट पर करीब पौने तीन लाख मतदाता हैं।


विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

साल 2015 के विधानसभा चुनाव में मोकामा सीट से निर्दलीय कैंडिडेट अनंत सिंह ने जीत हासिल की थी। अनंत सिंह ने चुनाव में 54 हजार 5 वोट मिले थे। वहीं जेडीयू के कैंडिडेट नीरज कुमार ने 35 हजार 657 वोट हासिल किए थे। इस तरह से निर्दलीय कैंडिडेट अनंत सिंहने जेडीयू कैंडिडेट नीरज कुमार को 18 हजार 348 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था।

2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

राजद-अनंत सिंह

जदयू- राजीव लोचन

नीलम देवी- निर्दलीय प्रत्याशी

Mokama Vidhan Sabha : मोकामा के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Anant Kumar Singh IND 54005 Neeraj Kumar JD(U) 35657
2010 Anant Kumar Singh JD(U) 51564 Sonam Devi LJP 42610
OCT 2005 Anant Kumar Singh JD(U) 35877 Nalini Ranjan Sharma LJP 33042
FEB 2005 Anant Kumar Singh JD(U) 35783 Nalini Ranjan Sharma LJP 33914
2000 Suraj Singh IND 102499 Dilip Kumar Singh RJD 43028
1995 Dilip Kumar Singh JD 38464 Shyamsunder Singh INC 31517
1990 Dilip Kumar Singh JD 52455 Shyam Sunder Singh Dhiraj INC 30349
1985 Shyam Sunder Singh INC 35929 Dilip Kumar Singh IND 33251
1980 Shyam Sunder Singh INC(I) 24494 Sheo Shankar Singh CPI 19204
1977 Krishna Shahi INC 31416 Chandra Shekhar Prasad JNP 30267
1972 Krishna Shahi INC 40459 Vishu Dhari Lal SOP 12062
1969 Kameshwar Pd. Singh INC 18428 Vishnudhari Lal IND 12856
1967 B. Lal RPI 17174 K. P. Singh INC 16137
1962 Saryoo Nandan Prasad Singh IND 16404 Siheshwar Prasad Singh INC 15405
1957 Jagdish Narain Singh INC 12757 Jamuna Nandan Prasad IND 12340
1951 Jagdish Narain Sinha INC 8892 Chandra Shekhar Sinha IND 5807

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)