शादी में हर्ष फायरिंग, वरमाला देख रहीं 6 महिलाओं को लगी गोली, 2 की मौत

  • Follow Newsd Hindi On  
मुरादाबाद: शादी में हर्ष फायरिंग, वरमाला देख रहीं 6 महिलाओं को लगी गोली, 2 की मौत moradabad marriage celebratory firing claimed 2 lives crime | Newsd

यूपी। मुरादाबाद के मूढा पांडेय थाना क्षेत्र के मुकुटपुरा अहरौला गांव में गुरुवार रात शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गईं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतकों में एक लड़की पक्ष वालों की रिश्तेदार थी। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, दो महिलाओं की मौत से खुशी का माहौल गम में तब्दील हो गया। गम के माहौल में सात फेरे संपन्न हुए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

फायरिंग करने वाले लोगों ने पी रखी थी शराब

मूढा पांडेय थाना क्षेत्र के मुकुटपुरा अहरौला गांव में जसवीर की पोती की शादी थी। देर रात जयमाल कार्यक्रम चल रहा था, तभी युवकों ने तमंचे से ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया। आरोप है कि, फायरिंग करने वाले सभी लोग शराब के नशे में थे। फायरिंग के दौरान वहां वरमाला देख रहीं गांव की कुसुम व रिश्तेदार रुसुम समेत 6 लोगों को गोली लग गई। इस पर चीख-पुकार मच गई। लोगों ने तत्काल सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। लेकिन अस्पताल के डॉक्टरों ने कुसुम व रुसुम को मृत घोषित कर दिया। जबकि, घायल शिवानी, राजकुमारी, राजवती, सोमवती का इलाज चल रहा है।


गमगीन माहौल में हुए सात फेरे

हर्ष फायरिंग में दो महिलाओं की मौत के बाद शादी समारोह की खुशी गम में बदल गई। वरमाला के बाद जैसे-तैसे सात फेरे निपटाए गए। इसके बाद बारात भी विदा कर दी गई। वहीं, इस मामले में पुलिस ने मृतका कुसुम के पति फूल सिंह की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने इस प्रकरण में गांव के जसवीर व कृष्णपाल को गिरफ्तार किया है।


BSF में खराब खाने का खुलासा करने वाले जवान तेज बहादुर के बेटे की संदिग्ध हालत में मौत


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)