Most Dangerous Celebrity list 2020: मैकेफी ने जारी की सबसे खतरनाक हस्तियों की लिस्ट, रोनाल्डो, तब्बू, और अनुष्का का नाम शामिल

  • Follow Newsd Hindi On  
Most Dangerous Celebrity list 2020:

Most Dangerous Celebrity list 2020: दुनियाभर में मशहूर साइबर सुरक्षा क्षेत्र से जुड़ी कंपनी मैकेफी (Mcafee) की जारी गई एक सूची के अनुसार बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू, तापसी पन्नू, अनुष्का शर्मा और सोनाक्षी सिन्हा उन 10 शीर्ष हस्तियों में शामिल हैं जिन्हें इंटरनेट पर सर्च करने पर वायरस के संपर्क में आने का खतरा सबसे ज्यादा है।

मैकेफी की सबसे खतरनाक हस्तियों की 2020 की इस लिस्ट में फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) पहले स्थान पर हैं, वहीं दूसरे स्थान पर अभिनेत्री तब्बू हैं। आपको बता दें कि तब्बू हाल ही में ‘अ सूटेबल बॉय’ पर आधारित मीरा नायर की सीरीज में नजर आयी थीं। जबकि तीसरे स्थान पर फिल्म ‘थप्पड़’ की अभिनेत्री तापसी पन्नू हैं।


इस लिस्ट के बाकी लोगों में मनोरंजन की दुनिया से से जुड़े कई दूसरे लोग भी शामिल हैं। जिनमें गायक अरमान मलिक, अभिनेत्री सारा अली खान, टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी, अभिनेता शाहरुख खान और गायक अरिजीत सिंह हैं। मैकेफी की इस लिस्ट का 14वां संस्करण मनोरंजन जगत और ग्लैमर की दुनिया के नामों से पटा पड़ा है।

मैकेफी इंडिया (Mcafee India) के उपाध्यक्ष अभियांत्रिकी और प्रबंध निदेशक वेंकट कृष्णपुर ने कहा कि उपभोक्ता मुफ्त मनोरंजन के लिए अधिक से अधिक इंटरनेट उपयोग करते हैं और साइबर अपराधी उपभोक्ताओं की इसी आदत का फायदा उठाकर उन्हें अपना निशाना बना रहे हैं।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो लोग इंटरनेट की दुनिया में मुफ्त में खेल समारोह, फिल्में, वेब सीरीज आदि देखने की कोशिश करते हैं, तब उपभोक्ता मुफ्त सुविधा के लिए सुरक्षा से समझौता करते हैं, तो वे अपने डिजिटल लाइफ को जोखिम में डालते हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं को अब ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।


साइबर सुरक्षा कंपनी मैकफी के मुताबिक सबसे खतरनाक हस्तियों की लिस्ट-

1.रोनाल्डो

2. तब्बू

3. तापसी पन्नू

4. अनुष्का शर्मा

5. सोनाक्षी सिन्हा

6. अरमान मलिक

7. सारा अली खान

8. दिव्यांका त्रिपाठी

9. शाहरुख खान

10. अरिजीत सिंह

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)