Jharkhand: गिरिडीह में मां ने अपने तीन बच्चों को जिंदा जलाया, खुद को भी लगाई आग

  • Follow Newsd Hindi On  
Mother burnt her three children alive
झारखंड के गिरिडीह जिले में मंगलवार सुबह ऐसी घटना घटी जिसके बारे में सुनकर आप भी सहम जाएंगे। एक मां ने अपने तीन बच्चों को बक्से में बंद करके जिंदा जला डाला। इसके बाद मां ने खुद को भी आग लगा ली। इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई है।
दरअसल, महिला का घर में दूध को लेकर विवाद हुआ था इसके बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। वहीं दूसरी ओर महिला के पिता का कहना है कि उसकी बेटी और बचों की हत्या की गई है। पुलिस अब इस मामले की गहन तफ्तीश में जुटी है। यह घटना गिरिडीह के राजधनवार की है।
जिस दौरान यह घटना हुई, उस समय महिला का पति खेत में काम करने गया हुआ था। ग्रामीणों ने बताया कि महिला का घर में दूध लेने-देने को लेकर विवाद हुआ था। इसी को लेकर घर में कई बार झगड़े भी हुए। पड़ोसियों के मुताबिक इस बात पर पंचायत भी बैठी थी। जिसमें महिला के मायके से भी लोगों को बुलाया गया था।
पंचायत में अपने घर से लोगों को बुलाए जाने से महिला काफी नाराज थी। मंगलवार सुबह जब उसका पति खेत में काम करने गया तो महिला ने दो बेटो और एक बेटी को बक्से में बंद करके आग लगा दी। इसके बाद भी खुद को भी आग लगा दी। चीख पुकार सुन कर लोग पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई।
हालांकि महिला को पास के अस्पताल में ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान महिला ने भी दम तोड़ दिया। वहीं, जब इस बात की जानकारी महिला के परिजनों को हुई तो इस घटना को हत्या करार दिया। उनका कहना है कि उनकी बेटी इस तरह की वारदात  नहीं कर सकती। इसलिए इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
जो भी इस घटना के बारे में सुन रहा है उसका दिल दहल जा रहा है। इस घटना से वाकई लोग हैरत में है। किसी मां का अपने जिगर के टुकड़ों को आग के हवाले कर देने वाली ये घटना यकीनन लोगों के लिए बुरे सपने से कम नहीं।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)