दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2020: मोती नगर विधानसभा सीट | Delhi Election 2020: Moti Nagar Assembly seat

  • Follow Newsd Hindi On  
दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2020: मोती नगर विधानसभा सीट | Delhi Election 2020: Moti Nagar Assembly seat

Moti Nagar Assembly seat, Delhi Election 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 8 फरवरी को दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। मोती नगर विधानसभा सीट (Moti Nagar Assembly Seat) इनमें से एक है। यह सीट नई दिल्‍ली लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है। 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election 2015) में इस सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) के शिव चरण गोयल ने बीजेपी (BJP) प्रत्याशी सुभाष सचदेवा को हराया था।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 (Delhi Assembly Election 2020) में मोती नगर सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) ने मौजूदा विधायक शिव चरण गोयल को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, BJP ने सुभाष सचदेवा को टिकट दिया है। जबकि कांग्रेस ने रमेश कुमार पोपली पर दांव आजमाया है।


मोती नगर विधानसभा सीट (Moti Nagar Assembly Constituency) का इतिहास

राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (NCT of Delhi) का मोती नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र (Moti Nagar seat) मध्य दिल्‍ली का इलाका है। मेट्रो लाइन से जुड़ा यह इलाका पंजाबी बाग से सटा हुआ बसा है। इस इलाके में बड़े पैमाने पर अस्‍पताल और जनरल स्‍टोर्स के अलावा यहां की चर्चित मोतीनगर मार्केट भी है।

1972 में इस विधानसभा सीट से पहली बार कांग्रेस के केसी मलिक विधायक चुने गए थे। उन्‍होंने भारतीय जनसंघ के नेता तिलकराज वर्मा को हराया था। इस सीट पर भाजपा ने लगातार 7 चुनाव में जीत हासिल की। इन सभी चुनाव में कांग्रेस दूसरे स्‍थान पर आई। बीजेपी के मदन लाल खुराना इस सीट से सर्वाधिक 4 बार विधायक बने। इसके अलावा भाजपा के सुभाष सचदेवा यहां से लगातार 3 बार विधायक बने। वर्तमान में यहां से आम आदमी पार्टी के शिव चरण गोयल विधायक हैं।

मोती नगर विधानसभा सीट के समीकरण

2015 के विधानसभा चुनाव के आंकड़ों के आधार पर इस क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 162955 है, जिनमें पुरुष मतदाता 92444 और महिला मतदाता 70502 हैं। पिछले चुनाव में 69.58 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।


मोती नगर विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

प्रत्याशी              पार्टी        प्राप्त वोट

शिव चरण गोयल, आप – 60223
सुभाष सचदेवा, बीजेपी – 45002

हार का अंतर – 15221

मोती नगर विधानसभा चुनाव 2020 के प्रत्याशी

AAP – शिव चरण गोयल
BJP – सुभाष सचदेवा
Congress – रमेश कुमार पोपली

मतदान की तारीख: 8 फरवरी

मतदान की तारीख: 11 फरवरी


Delhi Elections 2020: दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट एक साथ देखें

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)