Motihari Vidhan Sabha Seat: मोतिहारी विधानसभा सीट पर BJP और RJD के बीच होगी सीधी भिड़त

  • Follow Newsd Hindi On  
Sahebganj Vidhan Sabha Seat result and history

Motihari Vidhan Sabha Seat: पूर्वी चंपारण (East Champaran) जिले की मोतिहारी विधानसभा सीट (Motihari Assembly Constituency) को बीजेपी-जेडीयू के मजबूत गढ़ है। बीते डेढ़ दशक से मोतिहारी विधानसभा सीट पर बीजेपी (BJP) का झंडा लहरा रहा है। इस सीट पर आरजेडी के उम्‍मीदवार को आखिरी बार 2000 में हुए विधानसभा चुनाव में जीत मिली थी।

मोतिहारी विधानसभा सीट का इतिहास

2008 में परिसीमन आयोग की सिफारिश के बाद यह पूर्वी चंपारण संसदीय सीट में शामिल हो गया, जबकि इससे पहले यह मोतिहारी लोकसभा सीट का हिस्सा हुआ करता था। शुरुआती दौर में यह सीट अनूसूचित जाति के लिए आरक्षित थी, लेकिन बाद में यह सामान्य वर्ग की सीट हो गई।


साल 1957 से लेकर लगातार 3 चुनावों में कांग्रेस ने जीत हासिल कर हैट्रिक लगाई। वहीं 1967 को छोड़ दिया जाए तो 1969 से लेकर 1980 तक एक बार फिर जीत की हैट्रिक लगाते हुए कांग्रेस ने लगातार 4 जीत हासिल की। 1985 से लेकर 1995 तक इस सीट पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) ने भी जीत की हैट्रिक लगाई थी।

इसके बाद 2000 विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की रमा देवी ने भी यहां से जीत हासिल की थी। हालांकि इस सीट पर RJD की ये अब तक की पहली और आखिरी जीत थी क्योंकि इसके बाद बीजेपी ने लगातार 4 चुनाव में यहां से जीत हासिल की और BJP के प्रमोद कुमार यहां से लगातार 4 बार विधायक चुने गए.

मोतिहारी विधानसभा सीट का चुनावी समीकरण

इस सीट पर मुस्लिम वोटरों की भूमिका सबसे अहमड़ी है। वहीं ब्राह्मण और राजपूत मतदाता भी यहां खासी तादाद में हैं।


कुल वोटरः 3.09 लाख

पुरुष वोटरः 1.65 लाख (53.3%)

महिला वोटरः 1.44 लाख (46.6%)

ट्रांसजेंडर वोटरः 4 (0.001%)

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

2015 के विधानसभा चुनाव में प्रमोद कुमार ने इस सीट से RJD के विनोद कुमार श्रीवास्तव को हराया था. प्रमोद कुमार और विनोद कुमार श्रीवास्तव के बीच 18 हजार से अधिक वोटों का अंतर था।

Motihari Vidhan Sabha: 2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

बीजेपी – प्रमोद कुमार

राजद – अशोक प्रसाद चौधरी

Motihari Vidhan Sabha winner :  मोतिहारी के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Pramod Kumar BJP 79947 Binod Kumar Shrivastava RJD 61430
2010 Pramod Kumar BJP 51888 Rajesh Gupta Alias Bablu Gupta RJD 27358
OCT 2005 Pramod Kumar BJP 56119 Rama Devi RJD 35416
FEB 2005 Pramod Kumar BJP 46595 Rama Devi RJD 33258
2000 Rama Devi RJD 78657 Pramod Kumar BJP 44090
1995 Triveni Tiwary CPI 52684 Laxman Prasad BJP 33498
1990 Triveni Tiwari CPI 26280 Laxman Parsad BJP 25195
1985 Triveni Tiwari CPI 32408 Rajendra Prasad INC 12711
1980 Prabhawati Gupta INC(I) 25390 Triveni Tiwari CPI 23857
1977 Prabhawati Gupta INC 29282 Raghunath Gupta JNP 13829
1972 Prabhawati Gupta INC 20674 Chandrika Pd. Yadav BJS 13883
1969 Ram Sewak Prasad Jayaswal INC 14604 Chandrika Prasad Yadav BJS 10289
1967 C.P. Yadav BJS 18838 S. Devi INC 6531
1962 Shakuntla Devi INC 15576 Suryadeo Narain Gupta IND 9119
1957 Bigoo Ram INC 19801 Sant Sewak Pd. PSP 4974
1957 Shakuntala Devi INC 22491 Kamal Pd. Singh CNPSPJP 6043

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)