भूल-सुधार में लगे दिग्गी राजा: भोपाल के कर्मचारियों से इस लिए मांग रहे हैं माफी

  • Follow Newsd Hindi On  
अयोध्या राम मंदिर मामले पर पार्टी में अकेले पड़े दिग्विजय सिंह

लोकसभा चुनाव में भाजपा का गढ़ कहे जाने वाले भोपाल सीट पर जीत दर्ज करने की कोशिशों में लगे मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री और कांग्रेस के दिग्‍गज नेता दिग्विजय सिंह ने 15 साल पहले दिए अपने बयान के लिए खेद प्रकट किया है। साल 2003 के विधानसभा चुनाव में दिग्विजय सिंह ने कहा था कि चुनाव ‘साउंड मैनेजमेंट से जीता जाता है न कि सरकारी कर्मचारियों की मदद से।’ दिग्विजय सिंह के इस बयान के बाद सरकारी कर्मचारी उनसे नाराज हो गए थे।

भोपाल में निर्णायक है कर्मचारियों की संख्या

भोपाल में सरकारी कर्मचारियों की ठीक-ठाक संख्‍या को देखते हुए दिग्विजय ने उनसे माफी मांगी है। उन्‍होंने कहा कि वर्ष 2003 की भूल-चूक के लिए उन्‍हें माफ कर दें। बता दें कि अकेले भोपाल में करीब दो लाख कर्मचारी और पेंशनर रहते हैं। माना जा रहा है कि सरकारी कर्मचारियों की नाराजगी वर्ष 2003 में उनकी हार के लिए एक बड़ी वजह थी। इसके बाद 15 साल तक राज्‍य में भाजपा का शासन रहा। उधर, दिग्विजय के माफी मांगने पर मंत्रालय कर्मचारी यूनियन के अध्‍यक्ष सुधीर नायक ने कहा कि ‘माफी मांगना अच्‍छा है कदम है और इसका स्वागत करते हैं।’


उन्‍होंने ध्‍यान दिलाया कि एक वोटर अपने नेता का अब तक का ट्रैक रेकॉर्ड जरूर देखता है। उन्‍होंने कहा, ‘कमलनाथ ने अब तक कर्मचारियों के लिए कोई बड़ा कदम नहीं उठाया है लेकिन कर्मचारियों का बड़ा दिल है, वे दिग्विजय को माफ कर देंगे। ‘ बता दें कि दिग्विजय सिंह कांग्रेस के टिकट पर भोपाल सीट से मैदान में हैं। ऐसी अटकले हैं कि भाजपा साध्‍वी प्रज्ञा या राज्‍य के पूर्व मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को टिकट दे सकती है।

RSS पर कहा- मैं भी हिंदू, RSS भी हिंदू संगठन

वहीं दूसरी ओर दिग्विजय सिंह ने कहा कि RSS से उनका कोई विवाद नहीं है और संघ यदि हिन्दुओं का संगठन है तो वह भी हिन्दू हैं फिर उनसे बैर क्यों।

दरअसल दिग्विजय से जब यह पूछा गया कि भाजपा ने आपको संघ एवं हिन्दू विरोधी बना दिया है, तो उन्होंने यहां संवाददाताओं को बताया आरएसएस से मेरा कोई विवाद नहीं है। यह अगर हिन्दुओं का संगठन है तो मैं भी हिन्दू है। फिर मुझसे बैर क्यों भाई।’’


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)