एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किया विभागों को बंटवारा, जानें किसके हाथ आया कौन सा पद

  • Follow Newsd Hindi On  
MP CM Shivraj Singh Chouhan allocates portfolios Narottam Mishra gets home ministry

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। नरोत्तम मिश्रा को मध्य प्रदेश का गृह मंत्री बनाया गया है। इसके साथ-साथ उन्हें संसदीय कार्य और कानून और न्याय मंत्रालय की भी जिम्मेदारी दी गई है।

यशोधरा राजे सिंधिया (Yashodhara Raje Scindia) को खेल और युवा कल्याण मंत्रालय के साथ ही तकनीकी शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट और रोजगार मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) कैबिनेट में 28 नए मंत्रियों की एंट्री हुई थी।


विभागों के बंटवारे के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (MP CM Shivraj Singh Chouhan) के पास सामान्य प्रशासन, जनसंपर्क, नर्मदा घाटी विकास, विमानन के साथ ऐसे समस्त विभाग हैं जो किसी अन्य मंत्री को नहीं सौंपे गए हैं।

देखिए किसको क्या मिला:-

गोविन्द सिंह राजपूत- परिवहन विभाग


तुलसी सिलावट- जल संसाधन विभाग

नरोत्तम मिश्रा- ग्रह एवं संसदीय कार्य विभाग

जगदीश देवड़ा- वित्त विभाग

इमरती देवी- महिला एवं बाल विकास विभाग

गोपाल भार्गव-  लोक निर्माण विभाग

यशोधरा राजे सिंधिया- खेल विभाग

बिसाहू लाल सिंह- खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति

भूपेन्द्र सिंह-  नगरीय प्रशासन विभाग

महेंद्र सिंह सिसौदिया- स्वास्थ विभाग

एदल सिंह कंसाना- पी एच ई

विश्वास सारंग-  तकनीकी शिक्षा

राज्यवर्धन दत्तीगाव- उधोग विभाग

अरविंद भदोरिया- सहकारिता

मोहन यादव- उच्च शिक्षा विभाग

ओमप्रकाश सखलेचा – एम एस एम ई

विजय शाह- वन

Image

 

Image

Image

Image

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)