MP Police 2019 Notification: पुलिस भर्ती का नोटिफिकेशन जल्द, उम्र सीमा में मिल सकती है राहत

  • Follow Newsd Hindi On  
MP Police 2019 Notification: पुलिस भर्ती का नोटिफिकेशन जल्द, उम्र सीमा में मिल सकती है राहत

MP Police 2019 Notification: मध्य प्रदेश के नौजवानों को जल्द ही एक अच्छी खबर मिलने वाली है। मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही जारी किया जाएगा। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट mppolice.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। सूत्रों की मानें तो विभाग द्वारा नोटिफिकेशन एक सप्ताह में जारी किया जा सकता है।

मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा पुलिस पदों पर भर्तियां की जाएंगी। मध्य प्रदेश पुलिस रिफॉर्म्स द्वारा जारी नोटिस की मानें तो पुलिस पदों पर भर्तियों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष, जबकि अधिकतम आयु 33 वर्ष होनी चाहिए। जबकि थर्ड ग्रेड और फोर्थ ग्रेड के पदों पर भर्तियों के लिए आयु 18 वर्ष से 33 वर्ष होनी चाहिए।


वहीं महिला अभ्यर्थियों की बात करें तो अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ी जातियों के अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा 21 वर्ष से 38 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि इस वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट भी दी जाएगी।

हालांकि विभिन्न पदों पर भर्तियों के लिए आयु सीमा से जुड़ी जानकारी सिर्फ अखबारों में ही दी गई है। इन पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अधिक जानकारी आयोग की वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी होने के बाद जाकर चेक कर सकेंगे। आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर पूरी जानकारी विस्तार में दी गई है।

मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सलाह है कि वो विभाग की आधिकारिक वेबसाइट समय-समय पर चेक करते रहें ताकि कोई महत्वपूर्ण सूचना न छूटने पाये।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)