मप्र भाजपा के मोर्चा अध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारियों का ऐलान

  • Follow Newsd Hindi On  

भोपाल, 13 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से परामर्श करने के बाद प्रदेश के विभिन्न मोर्चो के अध्यक्षों की नियुक्ति के साथ प्रदेश पदाधिकारियों की भी घोषणा कर दी है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने महिला मोर्चा का अध्यक्ष माया नारोलिया, किसान मोर्चा का अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा का अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाह, युवा मोर्चा का अध्यक्ष वैभव पवार, अनुसूचित जाति मोर्चा का अध्यक्ष कैलाश जाटव, अनुसूचित जनजाति मोर्चा का अध्यक्ष कल सिंह भाबर और अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष रफत वारसी को बनाया है।


इसी तरह प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने प्रदेश पदाधिकारियों की भी नियुक्ति कर दी है, इसमें 12 उपाध्यक्ष और 12 प्रदेश मंत्री बनाए गए हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष सांसद संध्या राय, मुकेश चौधरी, कांत देव सिंह, योगेश ताम्रकार, सुमित्रा बाल्मीकि, आलोक शर्मा, सीमा सिंह, जीतू जिराती, सांसद गजेंद्र पटेल, विधायक बहादुर सिंह सोंधिया, चिंतामणि मालवीय और पंकज जोशी को बनाया गया है।

इसी तरह प्रदेश मंत्री मदन कुशवाहा, ललिता यादव, रजनीश अग्रवाल, लता वानखेड़े, प्रभु दयाल कुशवाहा, राजेश पांडे, विधायक मनीषा सिंह, आशीष दुबे, विधायक नंदनी मरावी, राहुल कोठारी, संगीता सोनी, जयदीप पटेल को बनाया गया है। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी अखिलेश जैन, सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी अनिल जैन कालूहेड़ा, प्रदेश कार्यालय मंत्री राघवेंद्र शर्मा और प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर को बनाया गया है।

–आईएएनएस


एसएनपी/एएनएम

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)