MP : डॉक्टरों का कमाल, जिंदा को भेज दिया मुर्दाघर

  • Follow Newsd Hindi On  
दिल्ली: सात समुंदर पार शादी रचाने आई महिला की मौत, पुलिस खामोश!

सागर | मध्य प्रदेश के सागर जिले मे चिकित्सकों की लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। एक बुजुर्ग को मृत घोषित कर पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर भेज दिया, मगर वह वृद्ध जीवित था, यह राज शुक्रवार की सुबह खुला। हालांकि बाद में वृद्ध की मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, काशीराम का बीना के अस्पताल में इलाज चल रहा था। गुरुवार रात 9 बजे अस्पताल के चिकित्सक ने काशीराम को मृत घोषित करते हुए एक कर्मचारी से पुलिस को मेमो भिजवाया था, जिसमें वृद्ध किशन पिता कशीराम सोनी (72) निवासी नौगांव छतरपुर की इलाज के दौरान मौत होने की बात लिखी थी। मेमो के आधार पर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया।


बीना थाना प्रभारी अनिल मौर्य मृत का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे और कíमयों ने काशीराम को उठाने की कोशिश की तो उसकी सांसें चल रही थीं। वृद्ध से जब बात की तो वह फूटफूट कर रोने लगा। उसे तत्काल अस्पताल में दुबारा भर्ती कराया गया। इसके बाद फिर से इलाज शुरू किया गया। इलाज के दौरान आज शुक्रवार सुबह 10़.20 बजे वृद्ध की मौत हो गई।

जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.आर. रोशन ने माना कि इस मामले में डॉक्टर अविनाश सक्सेना की लापरवाही सामने आई है। इस घटना की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)