मप्र दुष्कर्म के मामले में देश की राजधानी बना : कमल नाथ

  • Follow Newsd Hindi On  

जबलपुर, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने शिवराज सिंह चौहान सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मध्यप्रदेश दुष्कर्म के मामले में देश की राजधानी बन रहा है।

कमल नाथ रविवार को जबलपुर पहुंचे। उनसे संवाददाताओं ने राज्य में बढ़ रही दुष्कर्म की घटनाओं पर सवाल किया तो उन्होंने कहा, “मध्यप्रदेश बलात्कार की देश की राजधानी बनता जा रहा है, बेरोजगारी की राजधानी बन रहा है, इसके साथ ही किसानों की पीड़ा की राजधानी बन रहा है।”


पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ जबलपुर में शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर उनके साथ पूर्व विधानसभाध्यक्ष एन.पी. प्रजापति, पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा, तरुण भानोट, विधायक विनय श्रीवास्तव, संजय शर्मा आदि उपस्थित रहे।

–आईएएनएस

एसएनपी/एसजीके


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)