मप्र : होशंगाबाद में दलित महिला से सामूहिक दुष्कर्म, 4 गिरफ्तार

  • Follow Newsd Hindi On  

होशंगाबाद, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के होशंगाबाद में दलित समुदाय की एक विवाहित महिला 7 दरिंदों की दरिंदगी का शिकार हो गई। पुलिस ने इस मामले में चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं अन्य की तलाश जारी है।

पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह गौर ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि पिपरिया थाना क्षेत्र की अनुसूचित जाति वर्ग की एक विवाहित महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके साथ सात लोगों से सामूहिक दुष्कर्म किया। इनमें चार नामजद थे और तीन अज्ञात। पुलिस ने मामला दर्ज कर चारों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की तलाश जारी है।


प्रदेश में दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं के विरोध में कांग्रेस ने राजधानी सहित अन्य स्थानों पर मौन धरना दिया।

–आईएएनएस

एसएनपी/एसजीके


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)