मप्र के वन विभाग ने जंगल प्रबंधन से 1010 करोड़ का राजस्व पाया

  • Follow Newsd Hindi On  

भोपाल, 21 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के वन विभाग ने वनों के वैज्ञानिक तरीके से किए गए प्रबंधन से इस वित्त वर्ष में 31 जनवरी की अवधि तक 1010 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है।

राज्य के वन मंत्री कुंवर विजय शाह के मुताबिक वन विभाग ने वन प्रबंधन के माध्यम से इस वित्त वर्ष में 1399 करोड़ रूपए का लक्ष्य रखा था। निर्धारित लक्ष्य को समय-सीमा के पहले हासिल कर लिया जाएगा। 31 जनवरी तक 1010 करोड़ का राजस्व हासिल किया गया है।


वन मंत्री शाह ने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा राजस्व अर्जित करने के मामले में यह उपलब्धि महत्वपूर्ण है। प्रदेश में कोरोना जैसी महामारी और लॉकडाउन के रहते यह उपलब्धि विशेष मायने रखती है।

वन मंत्री शाह ने बताया कि पिछले चौदह साल तक 500 करोड़ का वार्षिक राजस्व मिला करता था। पिछले साल से राजस्व अर्जन में हमने उपलब्धि हासिल कर रहे हैं। पिछले साल इसी अवधि में 883 करोड़ रूपए का राजस्व मिला था।

–आईएएनएस


एसएनपी-एसकेपी

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)