मध्य प्रदेश में 73 दिनों में 332 हत्याएं और 6310 महिलाएं अत्याचार की शिकार

  • Follow Newsd Hindi On  
मध्य प्रदेश में 73 दिनों में 332 हत्याएं और 6310 महिलाएं अत्याचार की शिकार

भोपाल। मध्य प्रदेश में बीते 73 दिनों में 332 हत्याएं हुईं, वहीं इसी अवधि में 6310 महिलाएं अत्याचार का शिकार बनी हैं। यह जानकारी राज्य के गृहमंत्री बाला बच्चन ने नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में लिखित तौर पर दी। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भार्गव ने विधानसभा सत्र के पहले दिन गृहमंत्री बाला बच्चन से पूछा था कि राज्य में 11 नवंबर से 22 जनवरी की अवधि में अर्थात 73 दिनों में राज्य में कितनी हत्याएं, चोरी, डकैती व महिला अत्याचार की घटनाएं हुई और मामले दर्ज हुए हैं।

राज्य के गृहमंत्री बाला बच्चन ने भार्गव के सवाल में लिखित तौर पर बताया है कि राज्य में 11 नवंबर से 22 जनवरी के बीच हत्या की 332, महिला अत्याचार के 6310 मामले दर्ज किए गए हैं।


राज्य में 11 नवंबर से 11 दिसंबर अर्थात 31 दिन (कार्यकारी शिवराज सरकार) तक चुनाव अवधि रही, वहीं 12 दिसंबर से 22 जनवरी तक का काल अर्थात 42 दिन राज्य में कमलनाथ सरकार का है। अगर इसे देखा जाए तो प्रतिदिन चार से ज्यादा हत्याएं और 86 महिलाओं पर अत्याचार का औसत आता है।

राज्य में 11 नवंबर से 22 जनवरी तक हुए अपराधों को जोड़ा जाए तो एक बात साफ हो जाती है कि इस अवधि में 12325 मामले दर्ज किए गए हैं।


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)