मप्र में आचार संहिता लागू होने पर 12 हजार वारंट तामील

  • Follow Newsd Hindi On  

भोपाल, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)| मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बाद असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में 12 हजार गैरजमानती वारंट तामील (सर्व) कराए गए। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वी़ एल. कान्ता राव ने गुरुवार को बताया कि आचार संहिता लगने के बाद छह अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक प्रदेश में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने के लिए 12 हजार 95 गैरजमानती वारंट तामील कराए गए हैं। इस दौरान 924 अवैध हथियार जब्त किए गए और एक लाख 57 हजार 121 शस्त्र थानों में जमा कराए गए तथा 27 हजार 310 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

उन्होंने बताया कि सरकारी और निजी संपत्ति का चुनाव प्रचार के लिए अनाधिकृत उपयोग किए जान (संपत्ति विरूपण) के अंतर्गत 9,63,682 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 9,34,120 मामलों में कार्रवाई की गई है। शासकीय संपत्ति विरूपण (डिफेसिंग) में 7, 66,840 मामले दर्ज कर 7,54,697 मामलों में कार्रवाई की गई।


राव ने आगे बताया कि निजी संपत्ति विरूपण के अंतर्गत 1,96,842 मामले दर्ज कर 1,79,423 मामलों में कार्रवाई की गई। वाहनों के दुरुपयोग पर 4077 मामले दर्ज किए गए हैं।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)