मप्र में बादल छाए, बौछारें पड़ने की संभावना

  • Follow Newsd Hindi On  

भोपाल, 25 सितंबर (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में बुधवार की सुबह से बादल छाए हुए हैं, जिससे गर्मी का असर तो कम है, मगर बादलों के छंटते ही उमस परेशान कर देती है। राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। बुधवार की सुबह से आसमान पर बादल छाए हुए हैं, धूप के न निकलने से गर्मी से राहत है, मगर बादलों के छंटते ही उमस परेशान करने लगती है। राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर बौछारें पड़ी। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है, जिससे राज्य के कई हिस्सों में आगामी 24 घंटों में बौछारें पड़ सकती है।

राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। बुधवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 22.8, ग्वालियर का 22.5 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 23 सेल्सियस दर्ज किया गया।


वहीं, मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 29 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 29.6 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)