मप्र में बादल छाए

  • Follow Newsd Hindi On  

भोपाल, 8 नवंबर (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में शुक्रवार की सुबह से बादल छाने के साथ चल रही हवाएं ठंड का एहसास करा रही हैं। राज्य के मौसम में बदलाव का क्रम बना हुआ है। शुक्रवार को आसमान पर बादलों का डेरा होने के साथ चल रही हवाएं ठंड का एहसास कराने वाली हैं। मौसम विभाग के अनुसार, ‘महा चक्रवात’ के कमजोर होने और कम दबाव का क्षेत्र बनने से राज्य के मौसम में बदलाव आया है। बीते 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर बारिश भी हुई है। आगामी 24 घंटों में भी बारिश के होने की संभावना जताई गई है।

राज्य के मौसम में बदलाव के साथ तापमान में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री, इंदौर का 20.3 डिग्री, ग्वालियर का 14.9 डिग्री और जबलपुर का 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।


वहीं, गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 31 डिग्री, इंदौर का 30.8 डिग्री, ग्वालियर का 30.2 डिग्री और जबलपुर का 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)