मप्र में भाजपा कार्यकर्ता को बना दिया युकां का पदाधिकारी : भाजयुमो

  • Follow Newsd Hindi On  

भोपाल, 23 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में बीते दिनों हुए युवक कांग्रेस संगठन के चुनाव में बड़े पैमान पर गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। इस पर तंज सकते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अभिलाष पांडे ने कहा है कि यह समझ में नहीं आ रहा है कि इस तरह के चुनाव से कांग्रेस किस सशक्तीकरण की तरफ बढ़ रही है।

भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष पांडे ने कहा है कि युवक कांग्रेस के चुनाव में भाजपा के पदाधिकारियों को पद दिया जा रहा है, इन चुनावों से कौन से कांग्रेस सशक्तीकरण की तरफ आगे बढ़ रही है।


उन्होंने आगे कहा कि युवा कांग्रेस के चुनाव में दो घटनाएं सामने आ गई हैं। जबलपुर के हर्षित सिंघई को उत्तर मध्य विधानसभा का सचिव बनाया गया है और सिवनी जिले के उमंग शर्मा को सिवनी जिले का सचिव बनाया गया है। ये दोनों भाजपा के कार्यकर्ता हैं।

ज्ञात हो कि पिछले दिनों ही युवक कांग्रेस की प्रदेश इकाई के चुनाव हुए हैं। मतदान ऑनलाइन हुआ था। नतीजे हाल ही में घोषित किए गए हैं।

–आईएएनएस


एसएनपी-एसकेपी

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)