मप्र में भाजपा के 12 उम्मीदवार निर्णायक बढ़त की तरफ (लीड-4)

  • Follow Newsd Hindi On  

भोपाल, 10 नवंबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा क्षेत्रों मतगणना का दौर जारी है। भाजपा के 12 उम्मीदवारों ने निर्णायक बढ़त हासिल कर ली है। वहीं कांग्रेस के तीन उम्मीदवार निर्णायक बढ़त बनाए हुए हैं।

भाजपा के आठ उम्मीदवारों में मांधाता से नारायण पटेल, नेपानगर से सुमित्रा कास्डेकर, सांवरे से तुलसी राम सिलावट, सुवासरा से हरदीप सिंह डंग, बमौरी से महेंद्र सिंह सिसौदिया, सुरखी से गोविंद सिंह राजपूत, अनूपपुर से बिसाहू लाल सिंह ने 20 हजार से लेकर 50 हजार तक की निर्णायक बढ़त बना ली है।


इसी तरह ग्वालियर में प्रद्युम्न सिंह तोमर, पोहरी से सुरेश धाकड़, अशोक नगर से जजपाल सिंह जज्जी, हाटपिपलिया से मनोज चौधरी, जौरा से सूबेदार सिंह राजौधा ने दस हजार और उससे ज्यादा के अंतर की बढ़त बना रखी है।

कांग्रेस के उम्मीदवारों में सुमावली से अजब सिंह, करैरा से प्रागीलाल जाटव, ब्यावरा से रामचंद्र दागी ने दस हजार से ज्यादा की निर्णायक बढ़त हासिल कर ली है।

भारत निर्वाचन आयोग की साइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, राज्य की 28 सीटों में से 21 पर भाजपा की बढ़त है। कांग्रेस के उम्मीदवार छह और बसपा का उम्मीदवार एक स्थान पर आगे चल रहा है।


राज्य में कुल 355 उम्मीदवार मैदान में है। इस बार भाजपा और कांग्रेस के अलावा बसपा ने सभी 28 विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवार मैदान में उतारे। उसके अलावा सपा ने भी 14 क्षेत्रों के लिए उम्मीदवार तय किए थे।

मतगणना स्थलों के आसपास राजनीतिक दलों के नेता, कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों का भी जमावड़ा शुरू हो गया है। वे सभी नतीजे जल्द से जल्द जानना चाहते हैं।

–आईएएनएस

एसएनपी/एसजीके

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)