मप्र में भाजपा नेता की हत्या, नेता प्रतिपक्ष ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

  • Follow Newsd Hindi On  

छतरपुर/भोपाल, 6 नवंबर (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में जमीनी विवाद में भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सौरभ पाटकर की हत्या कर दी गई। पाटकर की हत्या पर दुख जताते हुए नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बकस्वाहा थाना क्षेत्र के भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष सौरभ पाटकर का जमीन को लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। गुरुवार शाम को कुछ लोग विवादित जमीन पर घास काट रहे थे, तभी मौके पर पहुंचे पाटकर का उनसे विवाद हो गया। इसी बीच पाटकर पर हंसिया, कुल्हाड़ी और पत्थरों से हमला कर दिया गया, गंभीर रूप से घायल पाटकर की बाद में मौत हो गई। आरोपी फरार है।

इस घटना पर नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, “भाजयुमो के बकस्वाहा मंडल अध्यक्ष सौरव पाटकर की निर्मम हत्या का दु:खद समाचार मिला। इस घटना की निंदा करता हूं। इस तरह की घटनाएं होना प्रदेश सरकार की लचर कानून व्यवस्था को दर्शाती हैं।”


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)