मप्र में धुंध और ठंड का बढ़ा असर

  • Follow Newsd Hindi On  

भोपाल, 9 दिसंबर (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश में रविवार की सुबह से धुंध और ठंड का असर बना रहा, लेकिन साथ ही खिली धूप ने मौसम को सुहावना बनाया दिया है।

राज्य में धीरे-धीरे ठंड का असर बढ़ रहा है, रविवार की सुबह से धुंध और ठंड का असर बना रहा, वहीं खिली धूप ठंड से राहत देने वाली रही है। राज्य में कई स्थानों पर तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना बना हुआ है। न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस मंडला में दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य का मौसम शुष्क रह सकता है।


राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। रविवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 14.6, ग्वालियर का 7.5 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 11.4 सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 28.7 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 27.5 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)