मप्र में हल्की बदली छाई

  • Follow Newsd Hindi On  

भोपाल, 6 फरवरी (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में बुधवार सुबह से आसमान पर हल्के बादलों का डेरा है।

राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है, बुधवार को ठंड का असर कम है। आसमान पर हल्के बादल छाने से तेज धूप नहीं खिली है, साथ ही हवाओं का दौर भी थमा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, हवाओं के रुख में आए बदलाव ने ठंड का असर कम कर दिया है, वहीं राज्य के न्यूनतम व अधिकतम तापमान में उछाल आया है। न्यूनतम तापमान 18 और अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।


राज्य के तापमान में बदलाव आया है। बुधवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 15, ग्वालियर का 12 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 14.8 सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 30.3 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 23.5 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)